Voice of news 24
2Dec 2022 22:29 PM
धानी बाजार
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया | वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी धानी बाजार स्थित ढोढघाट चौराहे पर भाजपा कार्यकार्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार में चतुर्मुखी विकास हो रहा है | योजनाओं को पार्दर्सिता होने से लोगों को सीधे लाभ मिल रहा है | केंद्रीय मंत्री ने पार्टी कार्यकार्ताओं से एक जुट होकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारें में लोगों को जागरूक करने की बात कही |उन्होंने कहा कि आप लोगों स्नेह और आशीर्वाद से मै इस क्षेत्र से 6 बार से सांसद निर्वाचित हुआ हूँ | मैं आज भी अपने आप को मंत्री नही सांसद मानता हूँ | उन्होंने कहा कि मिशन 2024 की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से लग जाना है | इस दौरान पूर्व विधायक फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह , चेयरमैन फरेंदा राजेश जयसवाल , ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धानी योगेंद्र त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष धानी गुलाब चौरसिया , छठठू सिंह, शैलेंद् सिंह, अयोध्या सहानी , शंभू निषाद, अर्जुन सहानी, सुनील सिंह, गामा यादव आदि लोग मौजूद रहे |























