Voice of news 24
2 Dec2022 18:55 Pm
विजय हजारे ट्रॉफी सीजन 2022-23 के फाइनल में सौराष्ट्र ने महाराष्ट्र को 5 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। सौराष्ट्र 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी का चैंपियन बना, टीम ने 2007-08 में आखिरी बार खिताब उठाया था। सौराष्ट्र के ओपनर शैल्डन जैकसन ने 136 बॉल पर 133 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी महाराष्ट्र के ओपनर ऋतुराज गायकवाड ने लगातार तीसरे नॉकआउट मैच में शतक जड़ा। उन्होंने 131 बॉल पर 108 रन की पारी खेली। वह रन आउट हुए। जिसके बाद महाराष्ट्र पहली पारी के 50 ओवर में 248 रन ही बना सका। सौराष्ट्र ने 46.3 ओवर में ही 249 रन का टारगेट चेज कर लिया।























