बाइक स्कूटी में आमने सामने भिड़ंत 3 लोग घायल, हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर।

Voice of news 24

1Dec 2022 18:52 PM

आनन्दनगर

बाइक और स्कूटी में आमने-सामने भिड़ंत तीन लोग गंभीर रूप से घायल। आपको बताते चलें कि गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के विधायक चौराहा पर बुधवार को 7 बजे के लगभग स्कूटी और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गया जिसमें 3 लोग गंभीर रूप घायल हो गए। वही इस हादसे में स्कूटी चकनाचूर हो गई। सभी घायलों को सीएचसी बनकटी भेजवाया गया। उक्त हादसे में सफाईकर्मी हेमंत शर्मा उर्फ शक्तिधर शर्मा पुत्र स्वर्गीय शेषधर शर्मा निवासी पिपरामौनी थाना फरेंदा घर जा रहे थे अभी वह विधायक चौराहा पर पहुंचे थे तभी फरेंदा की तरफ जा रही बाइक ने सामने से टक्कर मार दिया स्कूटी सवार शक्तिधर शर्मा समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बनकटी लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.