न्यूजीलैंड ने सीरीज 1-0 से जीती, बारिश के कारण तीसरा वनडे रद्द|

Voice of news 24

30Nov 2022 14:55 PM

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 47.3 ओवर में 219 के स्कोर पर सिमट गई। वॉशिंगटन सुंदर (51) ने अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि श्रेयस अय्यर ने 49 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में 1 विकेट खोकर 104 रन बना लिए थे। डेवोन कॉनवे 38 रन बनाकर और कप्तान केन विलियमसन बिना खाता खोले क्रीज पर थे। फिन एलेन 57 रन बनाकर उमरान मलिक की गेंद पर आउट हुए।

इसके बाद बारिश के कारण खेल संभव नहीं हो पाया। दूसरा वनडे भी बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था। न्यूजीलैंड ने सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली है।

तीसरे वनडे में में अगर दो ओवर और हो गए होते तो न्यूजीलैंड की टीम जीत जाती। किसी भी वनडे मैच में फैसला होने के लिए दोनों पारियों में कम से कम 20-20 ओवर का खेल होना जरूरी है। खेल रोके जाने के समय कीवी टीम डकवर्थ लुईस नियम के तहत 50 रन आगे थी लेकिन, 20 ओवर पूरे नहीं होने के कारण नतीजा सामने नहीं आया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.