504 करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Voice of news 24

30 Nov 2022 11:36PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गीडा दिवस पर 504 करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसमें प्लास्टिक पार्क, रेडीमेड गारमेंट पार्क और फ्लैटेड फैक्ट्री का शिलान्यास शामिल है। निवेश परियोजनाओं की शुरूआत से 3400 लोगों को रोजगार मिलने का दावा किया जा रहा है।

शिलान्यास वाली परियोजनाओं में 27.26 करोड़ की सेक्टर-27 में 132 केवी का विद्युत उपकेंद्र, 69.58 करोड़ का सेक्टर-28 में प्लास्टिक पार्क, 33.92 करोड़ का सेक्टर-13 में फ्लैटेड फैक्ट्री का निर्माण शामिल है। 12.06 करोड़ की लागत से भीटी रावत गीडा सेक्टर-26 में विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण भी किया जाएगा। जबकि 189.40 करोड़ के 32 विकास कार्यों का शिलान्यास और 70.24 करोड़ रुपये के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण भी सीएम करेंगे।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]