ट्रक ने रोडवेज बस को मारी टक्कर, बहराइच में बड़ा सड़क हादसा, छह की मौत, 15 घायल |

Voice of news 24

30Nov2022 11:23

उत्तर प्रदेश के बहराइच में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

जानकारी के अनुसार, बहराइच-लखनऊ हाईवे पर बुधवार की सुबह जरवल रोड के घाघराघाट स्टेशन के पास जयपुर से बहराइच आ रही ईदगाह डिपो की बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का पीछे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.