मानवता और रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला आया सामने,कलयुगी बेटे ने मां को बेरहमी से पीटा

https://www.youtube.com/watch?v=pJrw8bSR1co

Voice of news 24

26Nov2022 21:20PM

महराजगंज:नौतनवा कस्बे में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को बेरहमी और बुरी तरह से पीटा है।मां को मारपीट कर बाल खींचे उसे घसीटते हुए सड़क पर गिराकर लात घूसों से मारा।

ये है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक महिला कमला देवी ने अपना खेत बटाई पर दे रखा है।फसल तैयार होने पर बटाईदार उसके हिस्से का पैसे देने घर आया लेकिन वह मौजूद नहीं थी।इसपर उसने कमला देवी के बेटे को यह कहकर पैसे दे दिए कि मां के आने पर रुपये उन्हें दे देना। पीड़ित मां का आरोप है कि जब उसे जानकारी हुई कि खेत का बटाईदार पैसा उनके बेटे को दे गया है तो वह मांगने लगीं।इस बात से बेटा आक्रोशित हो गया और मारपीट करने लगा। मारपीट का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

बेरहम बेटे ने मां को बहुत ही बेरहमी से पीटा
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है। कि कैसे कलयुगी बेटा अपनी मां के बाल खींचकर घर से बाहर लाता है। फिर उसे बुरी तरह पीटने लगता है।इस दौरान कुछ लोग बीच-बचाव करने भी आते हैं, लेकिन आरोपी उनके साथ भी मारपीट करने लगता है। महिला के संभलने पर वह फिर से घसीटकर सड़क पर फेंक देता है. जिसके बाद अगल-बगल के लोग किसी तरह महिला को बचाते हैं. इसके बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए ले जाते हैं.

मां की तहरीर पर बेटे के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
इस मामले को लेकर सीओ नौतनवा अनुज सिंह ने बताया कि घटना बीते 23 नवंबर की है।बेटे ने ही अपने मां की पिटाई की है। फिलहाल पीड़िता कमला देवी की तहरीर पर उसके पुत्र रितेश के खिलाफ 323, 504 और 506 धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.