Voice of news 24

26Nov2022 11:29PM
सऊदी अरब से 1-2 की करारी हार के बाद लियोनल मेसी और अर्जेंटीना का काफी मजाक बनाया जा रहा है जिससे टीम शनिवार को मेक्सिको के खिलाफ होने मुकाबले में वापसी करने के लिए काफी दबाव में होगी। पहले ही मैच में मिली हार से अर्जेंटीना के टूर्नामेंट में बने रहने पर खतरा मंडरा रहा है और अगर उसे अपनी उम्मीदों को बरकरार रखना है तो मेक्सिको के खिलाफ तुरंत वापसी करनी ही होगी। यह उसके लिए करो या मरो वाला मुकाबला है। हारने पर टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।














