सिद्धार्थनगर पुलिस ने वाहन चालकों को किया जागरूक

Voice of news 24

24Nov2022 22:02 PM

सिद्धार्थनगर

यातायात माह नवम्बर 2022” के दृष्टिगत आज 24 वें दिवस पर यातायात पुलिस सिद्धार्थनगर द्वारा वाहन चालकों को रिफ्लेक्टर लगाने के लाभ के बारे में बताते हुए प्रोत्साहित किया गया एवं पम्पलेट्स वितरण कर जागरूक किया गया तथा दुर्घटना क़े समय तत्काल बचाव कैसे करें क़े संबंध में की दी गयी जानकारी

अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर, जोन गोरखपुर श्री अखिल कुमार तथा पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती श्री आर0के0 भारद्वाज के निर्देशन में आज दिनांक 24.11.2022 को अमित कुमार आनंद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन एवं सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व देवी गुलाम, क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में “यातायात माह नवम्बर 2022” के दृष्टिगत अमरेश कुमार, प्रभारी यातायात द्वारा वाहन चालकों को रिफ्लेक्टर लगा कर वाहन चलाने के लाभ गिनाते हुए सभी को प्रोत्साहित किया तथा कुछ वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाया गया | वाहन चलाने के समय सावधानी व अन्य जानकारी प्रदान करते हुए नियमों के संबंध में पम्पलेट वितरण किया गया | यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहनों से यातायात पुलिस द्वारा 60 वाहनो से 71000₹ व जनपदीय पुलिस द्वारा 50 वाहनों से 54000₹ कुल 110वाहनों से 125000₹ क़े शमन शुल्क की कार्यवाही की गयी | प्रभारी यातायात द्वारा PA सिस्टम के माध्यम से यातायात के नियमों का पालन करने, नशे की हालत में गाडी न चलाने हेतु प्रोत्साहित किया गया जिससे होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में भारी कमी लायी जा सके

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.