लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ होंगे।

Voice of news 24

24Nov2022 13:37PM

लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ होंगे। वे ISI के चीफ रह चुके हैं। अब वो जनरल कमर जावेद बाजवा की जगह लेंगे। बाजवा 29 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। जनरल मुनीर वही हैं, जिन्होंने पूर्व PM इमरान खान को आसपास मौजूद भ्रष्‍टाचार के बारे में बताया था। इसके बाद ही उन्हें उनके पद से हटा दिया गया था।

असीम 2018-2019 में 8 महीनों के लिए ISI चीफ रह चुके हैं। इमरान खान ने अपने करीबी फैज हमीद को ISI चीफ बना दिया था और गुजरांवाला कॉर्प्स कमांडर के तौर पर मुनीर का ट्रांसफर कर दिया था। असीम को 2018 में टू-स्टार जनरल के रैंक पर प्रमोट किया गया था, लेकिन उन्होंने इस पोस्ट को 2 महीने बाद जॉइन किया। लेफ्टिनेंट जनरल के तौर पर उनका 4 साल का कार्यकाल 27 नवंबर को खत्म होगा।

असीम भारत विरोधी, रिश्ते सुधरने की उम्मीद नहीं
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मुनीर के पाकिस्तान आर्मी चीफ बनने के बाद भारत से रिश्तों में कोई खास बदलाव नहीं आएगा, क्योंकि 14 फरवरी, 2019 को हुए पुलवामा अटैक में मुनीर का ही हाथ था। जिस तरह से हमला हुआ था उसमें मुनीर की छाप भी देखने को मिली थी। ये सुनियोजित हमला था, जिसे प्लानिंग और ट्रेनिंग के जरिए ही अंजाम दिया जा सकता था

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.