परिवार ने नशा मुक्ति केंद्र भेजा था नशे की लत में माता-पिता समेत 4 की हत्या

Voice of news 24

23Nov2022 16:20PM

दिल्ली

मंगलवार को भी उसने नशे के लिए पैसे मांगे थे। जब घरवालों ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने परिवार के लोगों की हत्या करने का फैसला कर लिया। घर के चारों सदस्यों को घर सभी को अलग-अलग कमरे में ले जाकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन उसके चचेरे भाई ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतकों की पहचान पिता दिनेश, मां दर्शना, बहन उर्वशी और दादी दीवाना देवी के रूप में हुई है।

दिल्ली के पालम इलाके में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी। घटना मंगलवार की रात साढ़े दस बजे की है। आरोपी का नाम केशव है और वह नशे का आदी है। परिवार ने उसे नशामुक्ति केंद्र भेजा था। वहां से लौटने के बाद भी उसकी लत नहीं छूटी। वह नशे के लिए परिवार से पैसे मांगता रहता था।

एक महीने पहले छोड़ दी थी नौकरी
केशव की पक्की नौकरी नहीं थी। पुलिस ने कहा कि वह गुड़गांव की एक कंपनी में काम करता था। एक महीने पहले ही उसने नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद से ही परिवार वालों के साथ पैसे को लेकर झगड़ा करता था। मामले में पालम पुलिस थाने में IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.