विवादों में आया सोहगीबरवा थाना,दरोगा और सिपाही पर केस दर्ज करने का फरमान जारी

Voice of news 24 

23Nov2022 16:09PM

महराजगंज

महराजगंज:सोहगीबरवा थाने के दरोगा और सिपाही पर केस दर्ज करने का आदेश जारी किया गया है।दीवानी न्यायालय के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने एक पीड़ित की याचिका को स्वीकार करने के बाद सोहगीबरवा थाना के एसआई सुनील कुमार वर्मा व सिपाही सुरेंद्र वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना का आदेश जारी किया है।

ये है पूरा मामला
पत्रावली के मुताबिक वादी मुकदमा सोहगीबरवा निवासी सुभाष गौड़ ने विशेष न्यायाधीश एससीएसटी के समक्ष अपने अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह के माध्यम से 25 अगस्त 2021 को सीआरपीसी की धारा 156(3) के तहत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था।प्रार्थना पत्र के अनुसार 19 जून 2021 को सुबह नौ बजे गांव के दो आरोपितों ने उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया था।मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो थाने पर बुलाया गया। एसआई सुनील और सिपाही सुरेंद्र ने लाकअप में बंद कर दिया और पैसे की डिमांड की गई जब डिमांड पूरी नहीं हो पाई तो लॉकअप में बेरहमी से मारा-पीटा गया जिससे गंभीर चोट आई थी।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.