जालसाजी का शिकार हुआ शख्स,साइबर अपराधियों ने लिमिट बढ़ाने के नाम पर उड़ाए हजारों रुपए

voice of news 24

23Nov2022 13:43PM

महराजगंज

महराजगंज:कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़हरा इंद्रदत्त निवासी एक अध्यापक के खाते से पचास हजार रुपए की ठगी की गई है।साइबर अपराधियो ने ऐप डाउनलोड करा के पचास हजार उड़ा दिया है।जानकारी के अनुसार राजेश कुमार के मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया और फोन करने वाला अपने को एसबीआई कर्मचारी बताकर फोन करने वाले व्यक्ति द्वारा बताया की आप क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढवाना चाहते है तो टीम व्यूअर क्विक स्पोर्ट ऐप डाउनलोड करे।टीचर बिना छानबीन किए ऐप डाउनलोड कर जैसे ही ऐप वेरिफाई किए।तत्काल उनके खाते से पैसा कटना शुरू हो जाता है।देखते ही देखते पचास हजार रुपये जालसाज द्वारा निकाल लिए जाते है।मामले में अध्यापक ने कोल्हुई पुलिस के साथ साथ साइबर सेल महराजगंज को लिखित शिकायत कर करवाई की मांग किया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.