डीजीपी के फरमान के बाद छुट्टी के लिए एसएसपी कार्यालय पर लग रहा हुजूम

Voice of news 24

21Nov2022 18:08PM

गोरखपुर

गोरखपुर। एक आदेश के वजह से पुलिस विभाग के कर्मचारी हो रहे हलकान अपने उच्चाधिकारियों के कार्यालयों का लगा रहे चक्कर अभी हाल ही में डीजीपी उत्तर प्रदेश ने एक फरमान जारी किया कि पुलिस अधिकारियों जवानों की छुट्टी तत्काल प्रभाव से बंद किया जाता है किन्हीं विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी दी जा सकती है वह भी जिले के कप्तान के द्वारा फरमान पाते ही जिले के कप्तान ने थाने पर मौजूद रहने वाले जवानों की छुट्टी थानों व सर्किल अफसरों व पुलिस अधीक्षक के यहां से छुट्टी देना बंद कर दी जिसका नतीजा रहा कि शादी के मौसम में जिन जवानों के घर शादियां पड़ी हैं वह अपनी , अपने भाई-बहन के शादियों में सम्मिलित कैसे हो अभी तो नगर निगम और नगर निकाय का चुनाव की घोषणा भी नहीं हुआ है उसके पूर्व ही पुलिस विभाग के मुखिया द्वारा अपने जवानों कर्मचारियों अधिकारियों की छुट्टी बंद कर देना कितना जायज है यह तो वही बता सकते है जवान छुट्टी के लिए अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगा रहा है वैसे तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर के कार्यालय में पहुंचने वालों की संख्या कम नहीं है लेकिन जिनकी खुद की शादी है उन्हें कुछ दिनों की छुट्टी देने को एसएसपी मजबूर हैं उन्हें अपने मुखिया के आदेश का पालन भी करना है। और वह भी पारिवारिक बंधन से जुड़े हुए हैं जिससे अपने कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान भी करना है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.