Voice of news 24
21Nov2022 17:39PM
मैनपुरी में अखिलेश यादव ने दलित महिला से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कराकर एक तीर से कई निशाने साधे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है अखिलेश ने यह दांव खेलकर अनुसूचित जाति और महिला मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया है।
चर्चा का विषय यह है कि कार्यालय का उद्घाटन सपा के स्टार प्रचारकों ने नहीं बल्कि अनुसूचित जाति (एससी) की महिला राजकुमारी रावल ने किया। राजनीतिक जानकारों का मानना है अखिलेश ने यह दांव खेलकर अनुसूचित जाति और महिला मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया है।
ऐसे में माना जा रहा है कि अखिलेश ने चुनाव कार्यालय उद्घाटन के बहाने एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की है। देखना यह है कि चुनाव में यह दांव कितना कारगर रहता है। उधर, अखिलेश के इस दांव के बाद भाजपा भी अनुसूचित जाति के मतों को लेकर सक्रिय हो गई है।


















