विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत पांच पर एफआईआर

Voice of news 24

10Nov2022 21:21PM

बृजमनगंज

महराजगंज:बृजमनगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की मौत के मामले में पति,सास,ससुर,ज्येष्ठ,जेठानी समेत पांच लोगो पर दहेज उत्पीड़न सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

विवाहिता के पिता रामजीत ग्राम होरिलापुर पोस्ट विडरा जिला सिद्धार्थनगर ने बृजमनगंज थाने में तहरीर देकर बताया की अपनी बड़ी बेटी सुमित्रा की शादी 02-5-2022 को बृजेश निवासी कोइरीपुर थाना बृजमनगंज के साथ हुई थी।शादी के कुछ दिन से बाद ही मेरी बेटी को पति समेत सभी लोग दहेज को लेकर ताना मारते थे।मेरी बेटी कुछ दिनों से मेरे पास ही रह रही थी।09 तारीख को मेरे दामाद विदाई कराकर अपने घर ले गए और रात में ही उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने आरोप लगाया की उसे जहर देकर मार दिया गया है।इस मामले में पुलिस ने मृतका के पिता रामजीत की तहरीर पर एफआईआर न० 247 धारा 498A,304B दहेज प्रतिषेध अधिनियम 3/4 का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

मामले में बृजमंगज एसओ अजीत सिंह ने बताया की मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.