जिंदा व्यक्ति को मृत घोषित कर जमीन वरासत कराया

Voice of news 24

9Nov2022 21:39PM

नौतनवा

महराजगंज:नौतनवा तहसील क्षेत्र में जिंदा शख्स को मृत दिखाकर फर्जी तरीके से वरासत कराने का मामला सामने आया है।इस जिंदा शख्स का कहना है।उसे मृत दिखाकर कुछ लोगों ने उसकी 72 डिसमिल जमीन राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से फर्जी तरीके से वरासत करा ली है।मामले की जानकारी होने पर जब उसने तहसील प्रशासन से शिकायत की तो तहसील प्रशासन ने वरासत निरस्त करने के बजाए स्थगित का आदेश कर दिया था।इससे वह नाराज तहसील में आमरण अनशन पर बैठ गया।

इस मामले की शिकायत मोहम्मद अयूब के पुत्र मोहम्मद अहमद ने नौतनवा तहसील प्रशासन से की थी।तहसील प्रशासन से कार्रवाई ना होने पर वह बुधवार को अपने भाई मोहम्मद यूसुफ एवं पिता मोहम्मद अयूब के साथ नौतनवा तहसील में धरने पर बैठ गया। पीड़ित परिवार तहसील परिसर में आमरण अनशन पर बैठा ही था कि तहसील में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार अरविन्द कुमार श्रीवास्तव ने पीड़ितों को आश्वस्त करते हुए कहा कि विपक्षियों द्वारा कराया गया वरासत निरस्त कर दिया गया है।जो भी इसमें दोषी होगा कारवाई की जाएगी।तहसीलदार के आश्वासन के बाद लोग अपने घर गए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.