ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कोल्हुई कस्बे के मेन तिराहे पर लगा कैमरा,उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष श्रीराम जयसवाल की तरफ से लगवाया गया

Voice of news 24

9Nov2022 21:31PM

कोल्हुई

महराजगंज:कोल्हुई कस्बे के मेन तिराहे पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष श्रीराम जयसवाल ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत व्यापारियों की सुरक्षा के लिए कोल्हुई पुलिस के सहयोग से कैमरा लगवाया है।जयसवाल जी के इस पहल से व्यापारी सहित तमाम लोग इस पहल की तारीफ कर रहे हैं।

श्रीराम जयसवाल ने कहा की कस्बे के व्यापारियों की सुरक्षा के लिए कोल्हुई पुलिस के सहयोग से कैमरा लगवाया गया है।किसी प्रकार की घटना होने पर बहुत ज्यादा मदद मिलेगी।

श्रीराम जयसवाल ने बताया की कैमरा मंगलवार को लगवा दिया गया है।इस मौके पर फरेंदा सी ओ कोमल मिश्र,एसओ कोल्हुई अभिषेक सिंह,कृष्णशकंर उपाध्याय सहित थाने की पुलिस टीम मौजूद रही।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.