दिल्ली-NCR में देर रात भूकंप के तेज झटके, 6.3 मापी गई तीव्रता

Voice of news 24

 

9Nov2022 14:48PM

दिल्ली-NCR में 9 नवंबर को रात करीब 1.57 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके इतने तेज थे कि लोग घरों से बाहर निकल गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे रही।वहीं, इसका केंद्र नेपाल रहा।

दिल्ली के अलावा मणिपुर, गाजियाबाद, लखनऊ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल में 8 नवंबर की रात 8 बजकर 52 मिनट पर भी भूकंप आया था। इसकी तीव्रता 4.9 मापी गई थी। गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]