कथित प्रेमिका पर धोखा देने का आरोप लगा स्टोन कटर से काट लिया अपना गला

Voice of news 24

9Nov2022 14:14PM

पुरन्दरपुर

महराजगंज:पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर के निवासी एक युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर स्टोन कटर से अपना गला रेत लिया है।युवक ने अपनी कथित प्रेमिका पर धोखा देने का आरोप लगाकर इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया है।ये मामला मंगलवार को हुआ है।जब शैलेश नाम के युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर अपना गला काट लिया।सोशल मीडिया पर जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो हर कोई हैरान रह गया।

मिली जानकारी के अनुसार युवक रोजी रोटी के लिए हैदराबाद कमाने के लिए गया हुआ था।किसी लड़की से उसका कथित प्रेम संबध बताया जा रहा है।लड़की की शादी कहीं और तय हो गई थी।इसकी जानकारी जब युवक को हुई तो वह अपने फेसबुक अकाउंट से लड़की की तस्वीर सहित कई पोस्ट किया और फेसबुक पर लाइव आकर स्टोन कटर से अपना गला काट लिया।इसकी सूचना जब परिजनों को मिली तो परिजन हैदराबाद के लिए निकल गए हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.