उपचुनाव: छह राज्यों की सात में से चार सीटों पर बीजेपी का कब्जा

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे लगभग आ चुके हैं। चार सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। आरजेडी और शिवसेना (उद्धव गुट) को एक-एक सीट पर जीत मिली। तेलंगाना में टीआरएस आगे चल रही है। दो राज्यों में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आए उपचुनाव के इन नतीजों ने राजनीतिक पार्टियों के लिए काफी बड़ा संदेश दे दिया है।

उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा में कुल सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दबदबा कायम रहा है। बीजेपी ने सात में से चार सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि एक शिवसेना, एक राजद और एक सीट टीआरएस के खाते में गई है। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले उपचुनाव में बीजेपी को मिली जीत से विपक्ष के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

गोला गोकर्णनाथ 

खीमपुर खीरी जिले में पड़ने वाले गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अमन गिरी ने जीत हासिल की है। 26 साल के अमन को कुल 1.24 लाख वोट मिले। अमन का मुकाबला समाजवादी पार्टी के विनय तिवारी से था। विनय दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें कुल 90512 वोट मिले

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.