हरे भरे शाह बाबा का 39वा तीन दिवसीय उर्स संपन्न

Voice of news 24

 

16Nov2022 19:26PM

महराजगंज

महराजगंज:सीमावर्ती बहुचर्चित मजार अकदस खैरुल्लाह शाह चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि उर्फ हरे भरे शाह बाबा का तीन रोजा उन्तालीसवां उर्स मुकद्दस शनिवार को संपन्न हो गया। जिस में देश विदेश के लाखों जायरीनों ने शिरकत कर अपनी अपनी मुराद के लिए मन्नतें मांगी।इस के साथ ही जिस की मिन्नतें पूरी हो गई वह अपने अनुसार बाबा के दरगाह अकदस पर हाजिर हो कर दुआएं मांगें।इस मौके पर मोहफिले शमां ,गागर शरीफ, व चादर पोशी कार्य क्रम काफी रोचक रहा।
उक्त अवसर पर हरे भरे शाह बाबा के सज्जादा नशीन हजरत औरंगजेब उर्फ बहारुल्लाह शाह चिश्ती रहमतुल्लाह ने बताया बाबा रूहानी ताकतों के मालिक थे।लोगों के सच्चे रास्ते पर चलने की ताकीद करते रहते थे। वे साझा संस्कृति के पक्षधर थे।उनकी करामात थी जो वह कह देते वह हो जाता था।बाबा के दरगाह पर पांच बार सद्क दिल से हाजिरी करने पर बड़ी सी बड़ी मुरादें पूरी हो जाती है। वैसे पांच जुमेरात को हाजिरी से भी मुरादें पूरी हो जाती है।अक्सर पहली ही बार में सच्चे दिल से मुरादें मांगने पर मिन्नतें पूरी हो जाती हैं।बाबा के बारे में उन्होंने बताया हरा लिबास,एक हाथ में बधना दूसरे हाथ में तस्बीह माला लिए अक्सर मस्जिद_ मदरसों,ताल पोखरियों ,नदी ,तालाबों खेत खलिहानों घूमते फिरते थे।वैसे बाबा एकांत प्रिय थे।सभी जाति धर्म वर्ग व संप्रदाय को एक समान सम्मान देते थे।चलते फिरते अपने ही धुन में अगर किसी दुखियारे को कुछ कह देते तो वह अवश्य पूरा हो जाता था।
पुलिस प्रशासन का पुख्ता रहा इंतेजाम,मेला कमेटी ने की बखान
इस संबंध में बाबा के दरगाह शरीफ मुगलहा मेले के संचालक मास्टर मुहम्मद हुसैन खां ने बताया मेले के सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतेजाम कर रखे थे।क्षेत्रीय कोल्हुई पुलिस के अलावा फरेंदा , पुरंदरपुर , बृजमनगंज ,सदर कोतवाली, परसा मालिक,नौतनवा, सोनौली पुलिस के अलावा पी एस सी की बटालियन ,फायर ब्रिगेड,यातायात पुलिस, स्काउड गाइड की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था रही।जिस की सुरक्षा इंचार्ज खुद थानाध्यक्ष कोल्हुई अभिषेक सिंह संभाले हुए थे।इनकी कमान सीओ फरेंदा और सीओ नौतनवा द्वारा संचालित हो रहा था । फिर भी इतनी व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद मेला कमेटी स्वयं सत्तर रजाकारों को लगा कर मेले के पुख्ता इंतेजाम में मशरूफ रहे।
मेले के संचालक ने प्रशासन के पुख्ता इंतजाम कर सकुशल उर्स संपन्न कराने पर मुबारकबाद दी है।साथ ही थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह की बखान भी किए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.