ईमानदार प्रयास से सिविल परीक्षा की राह आसान_ एडीएम

Voice of news 24

 

6Nov2022 19:20PM

महराजगंज

महराजगंज। सिविल सेवा परीक्षा पास करना महामानवीय प्रयास की बजाय अनुशासन, ईमानदार प्रयास और फोकस की मांग करती है।
यह कहना है अपर जिलाधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार वर्मा की । वे स्थानीय जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में प्रतियोगी परीक्षा सिविल की तैयारी हेतु आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि अक्सर छात्रों को लगता है कि उन्हें इस परीक्षा को पास करने के लिए प्रत्येक विषय मे सबसे अच्छी जानकारी होनी चाहिए, जबकि वास्तविकता यह है कि यह परीक्षा प्रत्येक विषय मे छात्र से औसत ज्ञान की अपेक्षा करती है। इसलिए जरूरी है कि छात्र परीक्षा के पाठ्यक्रम को अच्छी तरह याद कर लें और उसमें वर्णित टॉपिक पर अपने नोट्स किसी एक मानक पुस्तक या एनसीआरटी की पुस्तक से बना लें। अपने शिक्षक या मार्गदर्शक के सहयोग से उसमें वर्तमान के अनुसार जरूरी बिंदुओं को समाहित कर लें और लगातार दुहराते रहें। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सिविल सेवा में सफलता के लिए लगातार उत्तर लिखने का अभ्यास करें ताकि परीक्षा में समय प्रबंधन की समस्या न हो और आप अपना पूरा उत्तर लिख सकें।
उन्होंने कहा प्रत्येक छात्र को अपना नोट्स स्वयं बनाना चाहिए, क्योंकि प्रत्येक छात्र की अपनी विशेषता और कमजोरियां होती हैं। अपने नोट्स स्वयं बनाने से न सिर्फ विषय के प्रति स्पष्टता आती है, बल्कि उत्तर लंबे समय तक याद रहता है।
उन्होंने छात्रों से कहा कि इधर-उधर की अनेक किताबें या नोट्स पढ़ने के बजाय सीमित पढ़ाई करें लेकिन उसका बार-बार रिवीजन करें और उत्तर लेखन करें।
सफल छात्रों ने भी अपने अनुभवों को प्रतियोगी छात्रों के साथ साझा किया

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.