जर्नलिस्ट प्रेस क्लब तहसील इकाई का चुनाव हुआ सम्पन्न, उमाकांत विश्वकर्मा अध्यक्ष व केशव मिश्रा महामंत्री बने

Voice of news 24

 

 

6Nov2022 19:12PM

फरेन्दा

जर्नलिस्ट प्रेस क्लब फरेन्दा तहसील की नयी कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को वन विश्राम गृह पर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से हुई। इसमें अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद को छोड़कर सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें उमाकांत विश्वकर्मा अध्यक्ष व केशव मिश्रा महामंत्री बने।
चुनाव अधिकारी सुधेश मोहन श्रीवास्तव व चुनाव प्रभारी विपिन श्रीवास्तव व रवि त्रिपाठी की देखरेख में हुआ। निर्विरोध हुए चुनाव में केशव मिश्रा महामंत्री,अभिषेक अग्रहरी व रमेश यादव मंत्री,रामकिशुन संगठन मंत्री,जय सिंह कोषाध्यक्ष व मोहम्मद सई आय व्यय निरीक्षक चुने गए।
वही अध्यक्ष पद के लिए विशुनदेव त्रिपाठी,उमाकांत विश्वकर्मा व संतोष जायसवाल ने नामांकन पत्र जमा कर ताल ठोक दी। लेकिन बाद में संतोष जायसवाल ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके बाद दो उम्मीदवारों के बीच मतदान कराया गया। जिसमें उमाकांत विश्वकर्मा को 33 मत और विशुनदेव त्रिपाठी को 24 मत मिला। इस प्रकार उमाकांत विश्वकर्मा ने अपने प्रतिद्वंन्दी विशुनदेव त्रिपाठी को 9 मत से हरा दिया तथा उपाध्यक्ष के पद पर हुए चुनाव में हरि नारायण यादव को 36 मत,हरिप्रकाश पांडेय को 26,विश्वामित्र को 22 मत व विजय पांडेय को 19 मत मिला।उपाध्यक्ष पद पर 2 लोगो को निर्वाचन होना था इस तरह से हरिनारायण यादव व हरिप्रकाश पाण्डेय विजयी हुए।
इसके साथ ही 11 कार्यकारिणी का भी निर्विरोध चुनाव हुआ। इसमें वीरेन्द्र सिंह यादव,शैलेश पांडेय,राहुल पाण्डेय,राहुल प्रताप सिंह,रत्नेश उपाध्याय,अविमुक्त पाण्डेय,देवानन्द यादव,आशीष भारती,मुहम्मद जावेद खान व वीरेन्द्र श्रीवास्तव निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।
मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.