यातायात के प्रति जागरूकता को चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने निकाली रैली

Voice of news 24

5Nov2022 19:06PM

महराजगंज

महराजगंज:यातायात माह नवंबर के तहत यातायात पुलिस प्रतिदिन लोगों को नियमों के प्रति जागरूक कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को शीतलापूर पुलिस चौकी क्षेत्र के क्षेत्र के ग्राम सभा रेगाहिया में राहुल सांकृत्यायन विद्यालय से यातायात जागरूकता रैली निकाली गई विद्यालय से होकर शिव मंदिर इटहिया होते हुए विद्यालय आकर समाप्त हुई चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने कहा कि सिर सलामत तो सब सलामत, इसलिए बाइक चलाते समय हर हाल में हेलमेट का प्रयोग करें कहे कि चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाए। वाहन चलाते समय नियमों, चिन्हों व संकेतों का पालन करें। काली फिल्म और हूटर का प्रयोग न करें।

वाहन चलाते समय 10 मीटर की दूरी बनाए रखें। बच्चों को वाहन चलाने के लिए कदापि प्रेरित न करें। बिना लाइसेंस और शराब पीकर वाहन न चलाएं। सावधानी से सड़क पार करें व सदैव सड़क के बाई ओर चलें। नियमों का पालन करने से जहां आप खुद सुरक्षित रहेंगे, वहीं परिवार भी सुरक्षित रहेगा। जीवन अनमोल है, इसलिए इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमारी है मौके पर चौकी शीतलापुर के कास्टेबल लालू पटेल अमित गिरी बृजेश यादव सुनील राजेश कुशवाहा विद्यालय के सभी अध्यापक,अध्यापिकाए उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.