श्रीलंका पर चार विकेट से जीत के साथ इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह पक्की की

Voice of news 24

 

5Nov2022 18:51Pm

इंग्लैंड ने श्रीलंका को चार विकेट से हराकर सेमीफाइल में जगह बना ली है। इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने छह विकेट खोकर 144 रन बना लिए और दो गेंद रहते मुकाबला जीत लिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। पहले ग्रुप से सेमीफाइनल की दोनों टीमें तय हो चुकी हैं। न्यूजीलैंड की टीम पहले स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंची है। वहीं, इंग्लैंड ने दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। मेजबान और पिछले विश्व कप की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है

इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। शनिवार को इंग्लैंड ने सुपर-12 ग्रुप-1 के मुकाबले में श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 141 रन बनाए थे। पथुम निसंका ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। निसंका ने 45 गेंद की पारी में दो चौके और पांच छक्के लगाए। उनके अलावा भानुका राजपक्षे ने 22 और कुसल मेंडिस ने 18 रन बनाए।

आदिल रशिद ने 4 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट झटका और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जवाब में इंग्लैंड ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। एलेक्स हेल्स ने 47 और बेन स्टोक्स ने 42 रन की पारी खेली।

इसके साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। अगर इस मैच में श्रीलंका की टीम जीत हासिल करती तो ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच जाता, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.