Voice of news 24

5Nov2022 17:47PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर:जिले के खेसरहा ब्लॉक के सभागार में एसडीएम द्वारा खेसरहा ब्लॉक में एक बैठक की गई है।पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए बांसी एसडीएम प्रमोद कुमार ने शासन द्वारा किसानों को पराली जलाने के विषय में एक बैठक की जिसमे किसानों को पराली न जलाने के लिए कहा गया और किसानों को जागरूक करने के निर्देश जिम्मदारों को दिया गया।बैठक में खेसरहा के बीडीओ और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि केजभान राय, ब्लॉक संघ के अध्यक्ष तुफैल अहमद,प्रधान प्रतिनिधि शिवेंद्र दिवेदी,राजा चौधरी, अनिल पासवान, बाबूलाल ,बलराम चौधरी, बनारसी, परमात्मा, आदि तमाम लोग मौजूद रहे।इसमें समझाया गया कि जो कंबाइन से धान की कटाई हो रही है। उस पराली को ना जलाया जाए क्योंकि पराली जलाने से खेत उपजाऊ नही रहेगी।जिसमे कम पैदावार होगी तो किसानों को नुकसान होगा।













