मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसम्‍बर को होगा मतदान,

Voice of news 24

 

5Nov 2022 14:42PM

 

समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर पांच दिसम्‍बर 2022 को मतदान होगा। इसी दिन रामपुर विधानसभा सीट पर भी वोटिंग होगी। यह सीट आजम खान को हेट स्‍पीच मामले में तीन साल की सजा मिलने के बाद उनकी विधानसभा सदस्‍यता खत्‍म किए जाने के चलते खाली हुई है। दोनों सीटों पर वोटों की गिनती आठ दिसम्‍बर को की जाएगी बता दें कि गुजरात में दो चरणों में चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। पहले चरण का मतदान एक दिसम्‍बर और दूसरे चरण का 5 दिसम्‍बर को होना है। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव साथ ही मैनपुरी लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव कराया जाएगा। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग ओडिशा की पदमपुर, बिहार की कुढ़नी, छत्‍तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर और राजस्‍थान के सरदारशहर विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव कराएगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.