सेमीफाइनल की रेस में समीकरण के साथ

पाकिस्तान

 

साउथ अफ्रीका पर जीत के साथ ही पाकिस्तान की टीम तीसरे स्थान पर आ गई है। हालांकि सेमीफाइनल में पहुंचने के उसके रास्ते कम ही सही, लेकिन अब भी खुले हैं। पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण बिल्कुल साफ है। उसे अब एक जीत और एक चमत्कार की जरूरत है।

पाकिस्तान का अगला मुकाबला 6 नवंबर को बांग्लादेश से है। पाकिस्तान की टीम यह मैच भी जीत लेती है तो उसके 6 पॉइंट्स हो जाएंगे। यह तो रही बात उस जीत की जो पाकिस्तान को अब भी चाहिए। अब उस चमत्कार की बात कर लेते हैं। यह चमत्कार दो में से किसी एक मैच में भी हुआ तो बाबर आजम की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

ये दो मैच साउथ अफ्रीका V/S नीदरलैंड और भारत V/S जिम्बाब्वे हैं। अगर साउथ अफ्रीका या भारत में से एक भी टीम अपना आखिरी मैच हारती है तो बांग्लादेश पर विजय हासिल करने की स्थिति में पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका के अभी पांच मैचों से पांच पॉइंट हैं। उसका आखिरी मैच नीदरलैंड से है। इस मैच में जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं, हार की स्थिति में साउथ अफ्रीका का पत्ता लगभग साफ हो जाएगा। तब साउथ अफ्रीका अंतिम चार में तभी जा सकेगा जब पाकिस्तान भी अपना आखिरी मैच हारे।

भारत 

भारत का आखिरी मैच जिम्बाब्वे से है। उस मैच में जीत या बारिश के कारण परिणाम न आने की स्थिति में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, लेकिन अगर भारतीय टीम हारती है तो यह देखना होगा कि पाकिस्तान V/S बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका V/S नीदरलैंड मैचों में क्या हुआ।

मसलन, पाकिस्तान या साउथ अफ्रीका में से कोई भी टीम अपना आखिरी मैच हारती है तो भारतीय टीम जिम्बाब्वे से मैच गंवाने के बावजूद सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के आखिरी मुकाबले भारत V/S जिम्बाब्वे मैच से पहले होने हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.