voice of news 24

3Nov2022 14:20PM
हरदोई
हरदोई:मल्लावां पुलिस कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह अभी 40 दिन पूर्व ही मल्लावां का चार्ज मिला था लेकिन आते ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम रहे।गांव-गांव में लड़ाई झगड़े विवाद बढ़ गए थे। लेकिन उनकी एफआईआर लिखना तो दूर रहा बल्कि शिकायतकर्ता को डरा-धमका कर इसलिए भगा दिया जाता है ऐसा इशारा उनके राजनैतिक आका का होता था। मल्लावां क्षेत्र कई गांव की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करा कर धन वसूली करना, अनुसूचित जाति के पीड़ित दलितों की एफआईआर न लिखना तथा क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि के इशारे पर विरोधियों का पुलिसिया उत्पीड़न करना इत्यादि आम शिकायते बराबर पुलिस अधीक्षक हरदोई से लेकर शासन में हो रही थी।इन सब शिकायतों की जांच के बाद मल्लावां कोतवाली में हो रहे भ्रष्टाचार एवं आम जनता के लगातार उत्पीड़न के कारण पुलिस छवि धूमिल होने से बचाने के लिए पुलिस अधीक्षक हरदोई राजेश द्विवेदी द्वारा मल्लावां पुलिस कोतवाल धर्मेंद्र प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है













