बांग्लादेश को पांच रन से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर टीम इंडिया

voice of news 24

2Nov2022 21:42 PM

बांग्लादेश को जीत के लिए आखिरी ओवर में 20 रनों की आवश्यकता थी। अर्शदीप सिंह ने 14 रन ही दिए। नुरूल हसन सोहान ने एक चौका और एक छक्का लगाकर मैच को अंतिम गेंद तक पहुंचाया, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके

टीम इंडिया ने बुधवार को टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ बेहद अहम मुकाबला जीत लिया। भारत ने सुपर-12 ग्रुप-2 के इस मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 रन से जीत हासिल की।

अब भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है। हमारे 6 पॉइंट हो गए हैं और इस ग्रुप में साउथ अफ्रीका को छोड़कर कोई अन्य टीम 6 पॉइंट के पार नहीं जा सकती है। भारत अब 6 नवंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलेगा। जिम्बाम्वे से जीत के बाद टीम इंडिया के 8 अंक हो जाएंगे और फिर सेमीफाइनल की राह पक्की हो जाएगी।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.