टीम इंडिया के लिए नॉकआउट जैसा मैच:

voice of news 24

 

1Nov2022 21:41PM

साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मैच हारने के बाद टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप में अगर-मगर की स्थिति में आ गई है। इस कारण बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार को एडिलेड में होने वाला सुपर-12 ग्रुप-2 मुकाबला काफी अहम हो गया है। य़ह मैच भारतीय टाइमिंग के अनुसार दोपहर 1ः30 बजे शुरू होगा।

इस स्टोरी में हम आगे जानेंगे कि जीत और हार का भारतीय टीम के समीकरण पर क्या असर पड़ेगा। साथ ही पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भी जानेंगे।

अभी भारतीय टीम 3 मैचों में दो जीत और एक हार के साथ 4 अंक लेकर ग्रुप-2 में दूसरे स्थान पर है। वहीं, बांग्लादेश की टीम भी इतने ही मैचों से 4 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। भारत बेहतर नेट रेट की वजह से अभी बांग्लादेश से आगे है।

इस मैच में जीत हासिल कर पर भारत के लिए सेमीफाइनल में प्रवेश की राह काफी आसान होगी। वहीं, हार की स्थिति में बांग्लादेश लगभग बाहर हो जाएगा। इस मुकाबले के बाद बांग्लादेश का आखिर मैच पाकिस्तान से है और भारत को जिम्बाब्वे से खेलना है।

भारतीय टीम अगर बांग्लादेश से हार जाती है तो फिर उसकी राह मुश्किल हो जाएगी। इस स्थिति में आखिरी मैच में जिम्बाब्वे पर जीत के बावजूद भारत के अधिकतम 6 अंक ही हो पाएंगे। ऐसे में पाकिस्तान अगर अपने आखिरी दो मैच जीत लेता है तो उसके भी 6 अंक हो जाएंगे। फिर बेहतर नेट रन रेट वाली टीम को फायदा होगा।

भारत की हार की स्थिति में बांग्लादेश के चांसेज भी काफी बढ़ जाएंगे। अगर वह भारत के बाद पाकिस्तान को भी हरा लेता है तो उसके 8 अंक हो जाएंगे।

इन सभी स्थिति को देखते हुए कहा जा सकता है कि भारत के लिए यह मुकाबला एक तरीके से नॉकआउट सरीखा है। हार की स्थिति में भारत के लिए रास्ते काफी सीमित हो सकते हैं।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.