voice of news 24
29Oct2022 22:10PM
सोनौली
सोनौली:श्रीलंका के डिप्टी कमिश्नर ने किया लुम्बिनी में किया पूजन सोनौली। भारत में श्रीलंका के डिप्टी हाई कमिश्नर निलुका कदुरुगमुवा ने सीमावर्ती लुम्बिनी का दौरा कर महात्मा बुद्ध का दर्शन पूजन किया।
शुक्रवार दोपहर दिल्ली में श्रीलंका के डिप्टी हाई कमिश्नर सोनौली सीमा से नेपाल गए। इस दौरान सोनौली पुलिस ने उन्हें कड़ी सुरक्षा में सीमा तक पहुंचाया और सीमा से नेपाल पुलिस उन्हें लुम्बिनी तक लेकर गई। चौकी प्रभारी सोनौली मनीषा सिंह ने बताया कि श्रीलंका के डिप्टी हाई कमिश्नर कड़ी सुरक्षा में नेपाल रवाना हुए हैं।


















