भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, सात घायल

Voice of news24

 

29Oct2022 22:07PM

परसामलिक

महराजगंज:परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विषखोप में शुक्रवार दोपहर दो पक्षों में भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रतनपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से पांच लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मारपीट में प्रथम पक्ष के चिनकान (60) ,नबी उर्फ शरीफ (30), बाबूलाल (35) तथा दूसरे पक्ष के प्रमोद यादव (24), रामजीत यादव, संतोष यादव (29) व अशोक यादव (28) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पांच लोगों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिनकान ने विपक्षियों के विरुद्ध तहरीर दी।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि दो पक्षों मे भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है, मामले की जांच पड़ताल भी जारी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.