न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रन से हराया:

Voice of news 24

 

29Oct2022 17:43PM

टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रन से हरा दिया है। कीवी कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में उनकी टीम ने 6 विकेट खोकर 167 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 64 बॉल में 104 रन की पारी खेली।

इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 162.50 का रहा। ये इस वर्ल्ड कप की दूसरी सेंचुरी है। पहला शतक साउथ अफ्रीका के राइली रूसो ने बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट कसून रजिथा ने लिए। वहीं, महेश तीक्ष्णा, धनंजय डी सिल्वा, हसरंगा और लाहिरु कुमारा को एक-एक सफलता मिली।

जवाब में श्रीलंका की टीम 19.2 ओवर में 102 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। वहीं, मिचेल सैंटनर ने 2 विकेट लिए। टिम साउदी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्युसन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.