जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 1 रन से हराया

Voice of News 24

 

27Oct202223:31PM

पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में बड़े उलटफेर का शिकार हो गई। गुरुवार को पर्थ में खेले गए मुकाबले में उसे जिम्बाब्वे ने 1 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 130 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 8 विकेट पर 129 रन ही बना सकी। इस हार के साथ पाकिस्तान सेमीफाइनल की होड़ से करीब-करीब बाहर हो गया है।

पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2022 के अपने पहले मैच में भारत से 4 विकेट से हारा था। टी-20 विश्व कप 2022 में यह पांचवां उलटफेर है। इससे पहले वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका की टीम भी उलटफेर का शिकार हो चुकी हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.