टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह टूर्नामेंट से हुए बाहर

voice of news 24 

29sep2022 16:40PM

भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका लगा है। अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वह पीठ की समस्या के कारण वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाएंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है कि उनकी कोई सर्जरी नहीं होगी, लेकिन वह चार से छह महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। बुमराह टीम के साथ तिरुवनन्तपुरम भी नहीं गए थे। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।

एशिया कप में भी नहीं खेल पाए थे बुमराह
अब उनके बाहर होने की खबर ने इन सवालों पर मुहर लगा दी है। बुमराह चोट के कारण एशिया कप में नहीं खेल पाए थे। उनकी कमी टीम इंडिया को खली थी। भारतीय टीम टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह की जगह कौन लेगा? फिलहाल स्टैंडबाय के तौर पर चुने गए मोहम्मद शमी या दीपक चाहर का नाम सबसे आगे है। शमी ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में कोरोना संक्रमित होने के कारण नहीं खेले। हालांकि, अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.