वॉइस आफ न्यूज़वॉइस आफ न्यूज 24
26 Sep 2022 16:12PM
भारत ने हैदराबाद में खेले गए तीसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 186 रन बनाए। कैमरन ग्रीन ने 21 गेंदों में 52 रन और टिम डेविड ने 27 गेंदों मं 54 रन की पारी खेली।
जवाब में टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में ताबड़तोड़ 69 रन बनाए। वहीं, विराट कोहली ने 48 गेंदों में 63 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। वहीं, सीरीज में आठ विकेट लेने वाले अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया।
आखिरी ओवर का रोमांच, जीत के लिए चाहिए थे 11 रन
रोमांचक मुकाबले में भारत को आखिरी ओवर में 11 रन की जरूरत थी। तब विराट कोहली और हार्दिक पांड्या क्रीज पर थे। डेनियल सैम्स गेंदबाजी कर रहे थे। पहली गेंद पर कोहली ने छक्का लगाया। हालांकि, इसकी अगली ही गेंद पर कोहली फिंच को कैच थमा बैठे। तीसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने एक रन लिया। आखिरी तीन गेंदों पर भारत को चार रन की जरूरत थी। वहीं, चौथी गेंद पर हार्दिक कोई रन नहीं बना पाए। पांचवीं गेंद पर सैम्स ने वाइड यॉर्कर फेंकने की कोशिश की, लेकिन गेंद हार्दिक के बल्ले से लगकर थर्ड मैन पर चार रन के लिए चली गई। इस तरह भारत ने एक गेंद रहते जीत हासिल की।
























