वर्ल्ड नंबर-1 भारत का सामना विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से,

भारत मंगलवार से विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली तीन टी-20 मैचों की सीरीज में टी-20 वर्ल्ड कप से पहले अपने उचित टीम कम्पोजिशन, खासतौर से मध्यक्रम से जुड़े मसले को सुलझाने का प्रयास करेगा।विश्वकप से पहले होने वाले छह मैचों में कुछ तेज गेंदबाजों को भले ही आराम दिया गया है, लेकिन इसे छोड़कर भारत अपनी मजबूत टीम के साथ ही उतर रहा है। ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत तीन मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा। कप्तान रोहित शर्मा पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले उनके खिलाड़ी सभी सवालों का जवाब ढूंढने का प्रयास करेंगे। भारत ने भले ही एशिया कप में अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन उसने इस दौरान कई बदलाव भी किए।

आंकड़ों में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबला

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें टी-20 में 23 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। भारतीय टीम ने 13 मैचों में जीत हासिल की। वहीं, ऑस्ट्रेलिया नौ मुकाबले ही जीत पाया है। एक मैच बेनतीजा रहा। भारतीय जमीन पर दोनों टीमें सात बार (टी-20 में) आमने-सामने आ चुकी हैं। चार मैचों में भारत और तीन मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की
This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.