
12 Sep 2022 06:10 AM
श्रीलंका ने एशिया कप 2022 में अपने अभियान की शुरुआत हार के साथ की थी, लेकिन किसी को ये नहीं पता था कि टूर्नामेंट के पहले ही मैच में 105 रन पर ढेर होने वाली श्रीलंका की टीम टूर्नामेंट के फाइनल तक का सफर तय कर लेगी और छठी बार खिताब जीतने में भी कामयाब हो जाएगी। लेकिन श्रीलंका ने ऐसा कर दिखाया है और फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एशिया का छठी बार चैंपियन बना।
भानुका राजपक्षे को फाइनल में दमदार अर्धशतकीय पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच मिला, जबकि हसरंगा को 6 मैचों में 9 विकेट और बल्ले से 66 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया























