महराजगंज में छात्रा हत्याकांड का खुलासा, 2 गिरफ्तार:प्यार में असफल होने पर दोस्त के साथ मिलकर की थी हत्या,

 

 

 

 

 

 

 

 

           

 

महराजगंज

महराजगंज में कम्प्यूटर क्लास करने जा रही छात्रा के हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। छात्रा की हत्या एक सिरफिरे युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। आरोपी युवक छात्रा से एकतरफा प्यार करता था और असफल होने पर उसने छात्रा को जान से मार दिया। पुलिस ने छात्रा को हत्यारों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी अन्नू सिंह मृतका के गांव का ही रहने वाला है। यह मृतका से एकतरफा प्यार करता था। अन्नू पहले से शादीशुदा था, लेकिन परिवारिक कलह के कारण उसकी पत्नी मायके रहती थी। आरोपी अन्नू घटना के दिन अपने दोस्त विवेक के साथ मिलकर कोचिंग जा रही अंजू को रास्ते में रोककर पहले प्यार का इजहार किया। मृतका के इंकार करने पर उसने चाकू से अपने दोस्त के साथ हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर हत्या और आर्म्स एक्ट में मुकदमा कर जेल भेजा दिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.