मऊ: सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत परिवहन विभाग की कार्रवाई, 19 वाहनों के किए गए चालान

मऊ

जनपद मऊ के परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जनपद में 16 नवंबर से 30 नवंबर तक मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तेरहवें दिन रविवार  को परिवहन विभाग द्वारा विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद मऊ के परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जनपद में 16 नवंबर से 30 नवंबर तक मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तेरहवें दिन रविवारको परिवहन विभाग द्वारा विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 19 वाहनों का चालान किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, अभियान के तहत विभागीय टीम ने आमजन और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के प्रति जागरूक किया। साथ ही चेकिंग के दौरान रिफ्लेक्टर न लगे होने पर 4 वाहनों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन चलाने पर 15 चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

चेकिंग अभियान का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सुहेल अहमद ने किया। इस दौरान प्रवर्तन पर्यवेक्षक जन्मेजय यादव तथा प्रवर्तन सिपाही दुर्गविजय यादव व अनूप कुमार भी टीम के साथ मौजूद रहे। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.