बुलंदशहर: शिकारपुर के रायपुर गांव में मामूली कहासुनी पर फरसे से हमला, 55 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली शिकारपुर क्षेत्र के रायपुर गांव में रविवार को मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर धारदार फरसे से हमला कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के कोतवाली शिकारपुर क्षेत्र के रायपुर गांव में रविवार को मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर धारदार फरसे से हमला कर दिया। हमले में 55 वर्षीय व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई है, जिनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को मौके से पकड़ लिया और घटना में प्रयुक्त फरसा भी बरामद कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर गांव में हुए विवाद के दौरान आरोपी ने धारदार फरसे से 55 वर्षीय व्यक्ति पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) शिकारपुर दीपक कुमार तिवारी, कोतवाली प्रभारी और कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिसकर्मियों ने दौड़कर पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से फरसा बरामद कर लिया है। घायल का उपचार जारी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.