महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर विकासखंड के ग्राम पंचायत बेलवाकाजी से चाफी टोला को जोड़ने वाली करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क वर्षों से बदहाली का दंश झेल रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर विकासखंड के ग्राम पंचायत बेलवाकाजी से चाफी टोला को जोड़ने वाली करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क वर्षों से बदहाली का दंश झेल रही है। जर्जर खड़ंजे और जगह-जगह उखड़े मार्ग के कारण ग्रामीणों को प्रतिदिन आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, जबकि बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव होने से दोनों टोलों का संपर्क टूट जाता है और पैदल चलना तक दूभर हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
युवा समाजसेवी राजकिशोर चौहान, दिनेश गुप्ता, सुजीत श्रीवास्तव, दुर्गेश साहनी, मनीष गुप्ता और चंद्रप्रकाश गुप्ता सहित अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होंने जनहित को देखते हुए इस एक किलोमीटर लंबे मार्ग पर आरसीसी या पिच सड़क निर्माण कराने की मांग की है, ताकि दोनों टोलों के निवासियों को आवागमन की समस्या से निजात मिल सके।
बुलंदशहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
https://t.co/5YUuv8lLEI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 28, 2026



















