बस्ती

बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में सब्जी खरीदने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक मारपीट में बदल गया। इस दौरान विवाद शांत कराने और बीच-बचाव करने पहुंची मां और उनकी बेटियों पर भी युवकों ने हमला कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में सब्जी खरीदने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक मारपीट में बदल गया। इस दौरान विवाद शांत कराने और बीच-बचाव करने पहुंची मां और उनकी बेटियों पर भी युवकों ने हमला कर दिया। घटना के समय पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने की बात सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र में सब्जी खरीदने के दौरान कहासुनी हो गई, जिसने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के बीच युवकों ने महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची मां और युवतियों को भी हमलावरों ने निशाना बनाया और उनके साथ अभद्रता व मारपीट की।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिसकर्मियों के सामने ही मारपीट होती रही। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बुलंदशहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
https://t.co/5YUuv8lLEI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 28, 2026


















