जौनपुर

जौनपुर जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए छह थानों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए छह थानों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसके साथ ही दो पुलिस अधिकारियों को जनसंपर्क अधिकारी की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि गैर जनपद स्थानांतरित हो चुके थाना प्रभारियों को कार्यमुक्त कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, एसपी डॉ. यशवीर सिंह द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत जिले के छह थानों में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा पुलिस अधिकारी पन्नेलाल और विपिन कुमार को पीआरओ (जनसंपर्क अधिकारी) नियुक्त किया गया है। वहीं, शासन स्तर से गैर जनपद स्थानांतरित किए गए पूर्व थाना प्रभारियों को भी तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सभी नवनियुक्त थाना प्रभारियों और अधिकारियों को अपने-अपने नवीन तैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने तथा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।
बुलंदशहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
https://t.co/5YUuv8lLEI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 28, 2026


















