बरेली

बरेली जनपद के फरीदपुर थाना क्षेत्र में एक सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बरेली जनपद के फरीदपुर थाना क्षेत्र में एक सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रोकने के प्रयास के दौरान आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, फरीदपुर पुलिस क्षेत्र में सुरक्षा गार्ड पर हुए हमले के मामले में वांछित आरोपी तौहीद की तलाश कर रही थी। शनिवार सुबह मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध आरोपी को रोकने का प्रयास किया। खुद को पुलिस से घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी तौहीद के दाहिने पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल अवस्था में उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
बुलंदशहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
https://t.co/5YUuv8lLEI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 28, 2026


















