बुलंदशहर: सड़क दुर्घटना में दिवंगत उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, अधिकारियों ने दी अंतिम शोक सलामी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली नगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) राजवीर सिंह के सड़क दुर्घटना में निधन के उपरांत शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि एवं अंतिम शोक सलामी दी गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली नगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) राजवीर सिंह के सड़क दुर्घटना में निधन के उपरांत शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि एवं अंतिम शोक सलामी दी गई। सम्मान के साथ पार्थिव शरीर को शोकाकुल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से जनपद बिजनौर के थाना बसी किरतपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फतेहउल्लाहपुर निवासी राजवीर सिंह पुत्र जगत सिंह 18 सितंबर 2023 से बुलंदशहर जनपद में तैनात थे। शुक्रवार, 27 नवंबर को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

रिजर्व पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख दरिया, क्षेत्राधिकारी शिकारपुर दीपक कुमार और क्षेत्राधिकारी अपराध भरत कुमार सोनकर सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने दिवंगत उपनिरीक्षक के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की। अधिकारियों ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए गहरा शोक व्यक्त किया और अंतिम शोक सलामी के पश्चात पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.