संभल: गंगा एक्सप्रेस-वे पर गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्राले में पीछे से घुसी कार, पति-इकलौते बेटे और भाई की मौत, कैंसर पीड़ित पत्नी गंभीर

संभल

संभल जनपद में गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तेज रफ्तार वैगनआर कार आगे चल रहे गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्राले में पीछे से जा घुसी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

संभल जनपद में गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तेज रफ्तार वैगनआर कार आगे चल रहे गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्राले में पीछे से जा घुसी। हादसे में जान गंवाने वालों में घायल महिला का पति, उनका 11 वर्षीय इकलौता बेटा और भाई शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, परिवार दिल्ली से कैंसर पीड़ित महिला का इलाज कराकर घर लौट रहा था। इसी दौरान संभल क्षेत्र अंतर्गत गंगा एक्सप्रेस-वे पर उनकी वैगनआर कार अनियंत्रित होकर गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्राले में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार महिला के पति, 11 साल के बेटे और भाई की मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है तथा मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.