गोरखपुर: घघसरा बाजार नगर पंचायत की गौशाला को मिला श्रेष्ठ गौ आश्रय स्थल का प्रशस्ति पत्र, चेयरमैन को किया गया सम्मानित

गोरखपुर

गोरखपुर उत्तर प्रदेश शासन के पशुपालन विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 में गौ संरक्षण, उत्तम प्रबंधन और पशु कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर पंचायत घघसरा बाजार की गौशाला को श्रेष्ठ गौ आश्रय स्थल के रूप में चयनित किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर उत्तर प्रदेश शासन के पशुपालन विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 में गौ संरक्षण, उत्तम प्रबंधन और पशु कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर पंचायत घघसरा बाजार की गौशाला को श्रेष्ठ गौ आश्रय स्थल के रूप में चयनित किया गया है। इस उपलब्धि पर नगर पंचायत चेयरमैन प्रभाकर दुबे को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, गौशाला में गोवंश की बेहतर देखभाल, चारा-पानी की समुचित व्यवस्था, नियमित साफ-सफाई और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के चलते विभाग द्वारा इस आश्रय स्थल का चयन किया गया। प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने के अवसर पर अधिशासी अधिकारी अमित नायक सहित नगर पंचायत के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर पंचायत की इस उपलब्धि पर स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। अधिकारियों ने इसे टीम वर्क का परिणाम बताते हुए आगे भी गोवंश संरक्षण के कार्यों को इसी तरह सुचारू रखने की बात कही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.